28 Mar 2024, 23:07:12 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

गुटेरस ने इराकी सरकार और प्रदर्शनकारियों के बीच बातचीत की वकालत की

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Oct 5 2019 9:39AM | Updated Date: Oct 5 2019 9:39AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

संयुक्त राष्ट्र। संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरस ने इराकी सरकार और प्रदर्शनकारियों से बातचीत के जरिए मसला हल करने की गुजारिश की है। संयुक्त राष्ट्र महासचिव के प्रवक्ता स्टेफिन डुजारिक ने बयान जारी कर इसकी जानकारी दी।  डुजारिक ने कहा, ‘‘संयुक्त राष्ट्र महासचिव इराक के हालात में पैनी नजर रखे हुए हैं। उन्होंने सरकार और प्रदर्शनकारियों को बातचीत के जरिए मुद्दे का सामाधान निकालने के लिए कहा है और साथ ही कहा कि वहां मौलिक अधिकारों का सम्मान किया जाना चाहिए।’’  डुजारिक ने कहा कि गुटेरस वहां हुई हिंसा में मारे गए लोगों के लिए काफी दुखी है और उनका कहना है कि वहां हिंसा की जगह शांति स्थापित होनी चाहिए। उल्लेखनीय है कि इराक में बगदाद तथा विभिन्न शहरों में गत मंगलवार से आर्थिक सुधार और भ्रष्टाचार खत्म करने की मांग को लेकर प्रदर्शनकारी जगह-जगह विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। इस बीच रैली के दौरान हिंसा भड़क जाने से वहां हालात तनावपूर्ण हो गए थे जिसके बाद सरकार ने बगदाद एवं विभिन्न स्थानों पर कर्फ्यू लगा दिया था। इस बीच इराक के प्रधानमंत्री अदेल अब्दुल मेहदी ने राष्ट्र को संबोधित करते हुए कहा कि इन समास्याओं का हल एक झटके में नहीं किया जा सकता लेकिन उन्होंने कम आय वाले परिवार को आर्थिक मदद देने की बात कही। एक मानव अधिकार संगठन के मुताबिक इराक में हुई हिंसा में मरने वाली की संख्या 50 पहुंच गयी है और घायलों की संख्या 1936 है। 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »