28 Mar 2024, 18:58:52 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

दूसरे देशों को भ्रष्टाचार की जांच में मदद के लिए कहना मेरा अधिकार : ट्रंप

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Oct 4 2019 4:28PM | Updated Date: Oct 4 2019 4:29PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

वाशिंगटन। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने शुक्रवार को कहा है कि उन्हें भ्रष्टाचार के मामलों की जांच में मदद के लिए अन्य देश को कहने का अधिकार है। गौरतलब है कि इस समय ट्रंप के खिलाफ महाभियोग की जांच चल रही है। ट्रंप  ने गुरुवार को कहा  था कि यूक्रेन और चीन को कारोबारी हंटर बिदेन के खिलाफ उन्हें जांच करनी चाहिए। वह पूर्व उप राष्ट्रपति जोए बिदेन के पुत्र हैं जो 2020 में राष्ट्रपति पद के लिए ट्रंप के सामने खड़े होने वाले हैं।
 
उनसे जब पूछा गया कि क्या उन्होंने चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग से हंटर बिदेन के बारे में जांच करने का आग्रह किया था तो  ट्रंप ने कहा कि उन्होंने ऐसा नहीं कहा था लेकिन ऐसा कुछ हम शुरू करने के बारे में सोच सकते हैं क्योंकि हंटर पर चीन से भारी निवेश हासिल करने के आरोप है। ट्रंप  ने कहा,‘‘अमेरिका का राष्ट्रपति होने के नाते मुझे इस बात का पूर्ण अधिकार है और शायद यह  जांच करने या जांच कराए जाने के लिए कहने  की मेरी ड्यूटी भी है और इसमें किसी देश को कुछ कहना, सलाह देना या मदद करना भी शामिल है।
 
गौरतलब है कि 24 सितंबर को प्रतिनिधि सदन की स्पीकर नैंसी पेलोसी ने एक शिकायत के बाद ट्रंप के  खिलाफ महाभियोग प्रस्ताप की घोषणा की थी। उन पर आरोप है कि उन्होंने हंटर बिदेन के खिलाफ जांच का दबाव बनाने के लिए 25 जुलाई को यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदमीर जेलेनस्की से फोन पर बातचीत की थी। यह टेलीफोन बातचीत सार्वजनिक कर दी गई है और ट्रंप ने इन सभी आरोंपों का खंडन किया है।
 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »