20 Apr 2024, 14:08:37 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

बगदाद में भारी सुरक्षा के बीच सैंकड़ों प्रर्शनकारी एकत्र

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Oct 4 2019 1:24AM | Updated Date: Oct 4 2019 1:24AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

बगदाद। इराक में बगदाद के डोरा जिले में सैकड़ों लोगों ने भारी सुरक्षा और कर्फ्यू के बावजूद विरोध प्रदर्शन एवं रैली निकाली तथा रबड़ के टायर जलाए। एक प्रत्यक्षदर्शी ने गुरुवार को स्पूतनिक को बताया कि डोरा जिले में सैकड़ों प्रदर्शनकारियों ने कर्फ्यू के बावजूद टायरों को जलाकर प्रदर्शन किया।
 
इराक के प्रधानमंत्री अदेल अब्दुल मेहदी ने गुरुवार सुबह पांच बजे से पूरी राजधानी में सरकार विरोधी प्रदर्शनों के बीच कर्फ्यू की घोषणा की।  राजधानी बगदाद और देश के दक्षिण हिस्सों एवं अन्य इलाकों में मंगलवार से सरकार विरोधी प्रदर्शन हो रहा है। प्रदर्शनकारी आर्थिक सुधार और भ्रष्टाचार को समाप्त करने की मांग कर रहे हैं।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »