23 Apr 2024, 14:12:03 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

बगदाद में हिंसा में मरने वालों का आंकड़ा 12 पहुंचा

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Oct 4 2019 1:22AM | Updated Date: Oct 4 2019 1:22AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

दमिश्क। इराकी राजधानी बगदाद में सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन में मरने वालों की संख्या 12 पहुंच गयी। इराक उच्चायोग के मानव अधिकार संस्था ने गुरुवार को इसकी सूचना दी।  बगदाद में मंगलवार से प्रदर्शन हो रहे थे लेकिन सुरक्षा बलों के प्रदर्शनकारियों को हटाने की कोशिश के कारण वहां हिंसा भड़क गयी। बुधवार को मरने वालों की संख्या तीन थी जो अब बढ़कर 12 हो गयी है। उच्चायोग के अध्यक्ष अली बयाती ने कहा,‘‘इस हिंसा में 11 प्रदर्शनकारी और एक सुरक्षा कर्मी की मौत हुई है तथा 650 लोग इसमें घायल हुए हैं जिनमें 87 सुरक्षाकर्मी भी शामिल हैं।’’
 
उन्होंने कहा कि 122 लोगों को इस मामले में हिरासत में लिया गया था लेकिन ज्यादातर लोगों को रिहा कर दिया गया। स्थानीय मीडिया के अनुसार इराक के प्रधानमंत्री अदील अब्द मेहदी ने स्थिति पता करने के लिए आपातकालीन बैठक बुलाई है। संयुक्त राष्ट्र ने भी प्रशासन से शांतिपूर्ण तरीके से प्रदर्शन कर रहे लोगों को सुरक्षा मुहैया कराने के लिए कहा है। प्रदर्शनकारी स्वास्थ्य सेवा, शिक्षा, बेरोजगारी और भ्रष्टाचार को खत्म करने के लिए मंगलवार से प्रदर्शन कर रहे थे।
 
यह प्रदर्शनकारी बगदाद की सड़कों पर शांतिपूर्ण तरीके से प्रदर्शन कर रहे थे लेकिन पुलिस द्वारा प्रदर्शनकारियों पर आंसू गैस के गोले और पानी की बौछारें की जिसके इस्तेमाल के बाद यहां हिंसा भड़क गयी। बुधवार को प्रदर्शन बगदाद से देश के अन्य प्रांतों में भी फैल गया। विभिन्न सूत्रों के मुताबिक इसमें 15 लोग घायल हो गए और एक की मौत हो गयी।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »