29 Mar 2024, 16:37:12 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

इराक सीमा पर दो सीमावर्ती चौकियां ईरान ने की बंद

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Oct 4 2019 1:21AM | Updated Date: Oct 4 2019 1:22AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

तेहरान। इराक में सरकार विरोधी प्रदर्शनों के कारण ईरान ने इराकी सीमा से सटी दो सीमावर्ती चौकियां बंद कर दी हैं जिनमें से एक का इस्तेमाल शिया उपासक अपनी वार्षिक  धार्मिक यात्रा के लिए किया करते हैं। ईरानी सीमा कमांडर कासिम रेजाई ने गुरुवार को यह जानकारी दी। उन्होंने कहा,‘‘इराक के कुछ शहरों में संघर्ष को देखते हुए खोसरावी और चजबेह सीमा चौकियों को बंद कर दिया गया है।’’ ईरान के डेफा प्रेस न्यूज ने रेजाई के हवाले से कहा कि इराक में सुरक्षा की स्थिति के बहाल होते ही दोनों सीमा चौकियों को फिर से खोल दिया जाएगा।
 
बुधवार को एक इराकी सुरक्षा सेवा ने स्पूतनिक को बताया कि प्रदर्शनकारियों को बगदाद हवाई अड्डे में घुसने से रोकने के लिए अधिकारियों ने आंसू गैस का इस्तेमाल किया। मंगलवार से इराक राजधानी बगदाद और दक्षिण के अन्य क्षेत्रों में विरोध प्रदर्शन जारी है। प्रदर्शनकारी आर्थिक सुधारों और भ्रष्टाचार को समाप्त करने की मांग को लेकर विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। संयुक्त राष्ट्र ने अधिकारियों से संयम बरतने और शांतिपूर्ण प्रदर्शनकारियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने का आग्रह किया है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »