28 Mar 2024, 16:48:16 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

एपेक में पुतिन और ट्रंप की मुलाकात पर स्थिति स्पष्ट नहीं : रूस

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Oct 3 2019 11:57AM | Updated Date: Oct 3 2019 11:58AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मास्को। रूस को यह जानकारी नहीं है कि आगामी एशिया-प्रशांत आर्थिक सहयोग (एपेक) शिखर सम्मेलन में अमेरिका का प्रतिनिधित्व कौन करेगा, जिससे रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बीच बैठक होने या न होने को लेकर कुछ स्पष्ट नहीं हो पाया है। रूस के उप विदेश मंत्री सर्गेई रयाबकोव ने गुरुवार को यह बात कही। रयाबकोव ने कहा, ‘‘यह स्पष्ट नहीं है कि शिखर सम्मेलन में अमेरिकी की तरफ से कौन शामिल होगा हम वर्तमान में यह जानकारी एकत्र कर रहे हैं कि किस देश के कौन से नेता इसमें शामिल होंगे। अमेरिका को लेकर अभी कुछ स्पष्ट नहीं है और हमारे पास इस संबंध में कोई सूचना नहीं है।’’ एपेक का आगामी शिखर सम्मेलन 16-17 नवंबर को चिली में होगा। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »