19 Apr 2024, 17:51:09 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

दुबई, बांग्लादेश और नेपाल में प्याज महंगा

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Oct 3 2019 12:26AM | Updated Date: Oct 3 2019 12:27AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। प्याज की बढ़ती कीमतों से निपटने के लिए भारत सरकार ने प्याज के निर्यात पर रोक लगा दी है। भारत द्वारा निर्यात पर रोक लगाए जाने के बाद बांग्लादेश, नेपाल, दुबई, श्रीलंका और मलेशिया में प्याज के दाम दोगुने हो गए हैं। बता दें कि पिछले रविवार को देशभर में प्याज की कीमतों से निपटने के लिए केंद्र सरकार ने भारत से होने वाले प्याज के निर्यात पर तत्काल प्रभाव से रोक लगा दी थी। राजधानी दिल्ली में प्याज की कीमतें 70 - 80 रुपए प्रति किलोग्राम के स्तर पर पहुंच गई थी। बांग्लादेश में एक किलो प्याज का भाव 120 टका तक पहुंच गया, जो दिसंबर 2013 के बाद सबसे अधिक है। वहीं श्रीलंका में प्याज की कीमतें एक हफ्ते में 50 फीसदी बढ़कर 280-300 श्रीलंकाई रुपए हो गए।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »