19 Apr 2024, 02:30:59 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

गुटेरेस ने दी महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Oct 2 2019 5:01PM | Updated Date: Oct 2 2019 5:01PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

संयुक्त राष्ट्र। संयुक्त राष्ट्र के महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने बुधवार को महात्मा गांधी की 150वीं जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि उनका दृष्टिकोण आज भी विश्व भर में प्रासंगिक है तथा संयुक्त राष्ट्र, आपसी समझ, समानता, सतत विकास, युवाओं के सशक्तीकरण और विवादों के शांतिपूर्ण समाधान करके उनके दृष्टिकोण को आगे बढ़ा रहा है।' गुटेरेस ने कहा, ‘‘संयुक्त राष्ट्र, आपसी समझ, समानता, सतत विकास, युवा लोगों के सशक्तिकरण और विवादों के शांतिपूर्ण समाधान करके उनकी दृष्टि को दुनिया भर में आगे बढ़ा रहा है। आज के उग्र समय में हिंसा के कई रूप हैं।
 
महात्मा गांधी की जयंती के अवसर पर मैं सबसे आग्रह करता हूं कि हिंसा को खत्म कर बेहतर भविष्य के निर्माण का प्रयास करें।’’ वैश्विक समुदाय महात्मा गांधी की जयंती को अंतरराष्ट्रीय अहिंसा दिवस के रूप में मनाता है। उन्होंने कहा कि महात्मा गांधी ने अहिंसक आंदोलनों का नेतृत्व किया और इसके माध्यम से इतिहास बदल दिया। उनका साहस और दृढ़ विश्वास हमें हमेशा प्रेरित करता रहेगा।
 
संयुक्त राष्ट्र महासचचिव ने कहा, ‘‘गांधी जी ने जनवरी 1948 में अपनी हत्या से पहले और विभाजन के बाद लगातार ‘हम जो करते हैं और जो हम करने में सक्षम हैं’ उसके बीच की खाई को उजागर किया और इसे पाटने की कोशिश की। संयुक्त राष्ट्र महासचिव ने कहा,' मैं इस अंतरराष्ट्रीय दिवस पर हर किसी से इस विभाजन को पाटने के लिए अपने सामर्थ्य के अनुसार कोशिश करने का आग्रह करता हूं, ताकि हम एक बेहतर भविष्य बना सके।  
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »