19 Apr 2024, 13:57:02 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

48 लोगों की हत्या करने के मामले में पुलिसकर्मियों सहित 39 गिरफ्तार

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Oct 1 2019 10:08AM | Updated Date: Oct 1 2019 10:08AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

सन सल्वाडोर। अल सल्वाडोर में पैसे लेकर 48 लोगों की हत्या करने के मामले में पुलिसकर्मियों सहित 39 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। मुख्य अभियोजक राउल मेलरा ने सोमवार को यह जानकारी दी है। उन्होंने कहा, ‘‘कोई भी कानून से ऊपर नहीं है। किसी भी तरह का हमला अपराध है।’’ मेलरा के अनुसार गिरफ्तार किये गये लोगों में चार सेवानिवृत्ति पुलिसकर्मी और 14 एजेंट शामिल हैं। उन्होंने कहा कि ये सभी एक आपराधिक नेटवर्क के सदस्य थे, जिसने पैसा लेकर 48 लोगों की हत्या की थी। अपराधियों ने पुलिस तलाशी आदेश के सहारे पीड़ितों को घर से उठाया और उनकी हत्या कर दी। 

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »