25 Apr 2024, 20:29:12 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

बिरला ने दुबई में प्रवासी भारतियों से मुलाकात की

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Oct 1 2019 1:00AM | Updated Date: Oct 1 2019 1:00AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

दुबई। युगांडा के कंपाला में आयोजित 64 वें राष्ट्रमंडल संसदीय सम्मेलन में भाग लेने के बाद वापस लौटते समय लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने दुबई में संक्षिप्त ठहराव के दौरान वहां रह रहे प्रवासी भारतियों से मुलाकात की। प्रवासी भारतियों को  अपनी संस्कृति के राजदूत के रूप में कार्य करते हुए देश की छवि को सुधारने के लिए बधाई देते हुए बिरला ने कहा कि भारतीय आज हर क्षेत्र में अग्रणी बन गए हैं। इससे दुनिया के हर कोने में देश के प्रति सम्मान बढ़ा है।

 उन्होंने देश की अर्थव्यवस्था में उनके योगदान और उनके द्वारा किए जा रहे सामाजिक कार्यों के लिए दुबई में रहने वाले भारतीय व्यापारियों की भूमिका की भी सराहना की। भारत की संसद में विविधतापूर्ण राजनीतिक परिवेश का उल्लेख करते हुए लोकसभा अध्यक्ष ने कहा कि जब भी राष्ट्रीय हित से संबंधित कोई भी मुद्दा उठता है तो सभी दल अपनी विचारधाराओं से ऊपर उठकर राष्ट्र के हित में कार्य करते हैं। दुबई में भारत के महावाणिज्यदूत विपुल, इंडिया क्लब के चेयरमैन राम बक्सानी और राजस्थान व्यापार समूह के अध्यक्ष केसर कोठारी भी इस अवसर पर उपस्थित थे।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »