16 Apr 2024, 17:37:43 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

सोमालिया में संयुक्त अभियान में 20 आतंकवादी ढेर

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Sep 30 2019 5:54PM | Updated Date: Sep 30 2019 5:54PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मोगादिशु। सोमालिया के दक्षिण क्षेत्र निचले शबेले में अफ्रीकन यूनियन बल के समर्थन वाली सोमालिया की सेना के एक अभियान में अल शबाब के 20 आतंकवादी मारे गये हैं। सेना के अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी दी। सोमालिया सेना के प्रवक्ता अहमद सलह हुसैन ने बताया कि अवधेल शहर के निचले इलाके शबेले क्षेत्र से लगी सीमा पर आतंकवादियों के छिपे होने की खुफिया जानकारी के बाद सेना ने उन पर हमला किया गया। हुसैन ने कहा,‘‘हमें खुफिया जानकारी मिली थी कि आतंकवादी शहर में सेना बेस पर हमले के  लिए अवधेल शहर के बाहरी इलाके में इकत्र हो रहे है। हमने सुरक्षाबलों की मदद से गोलाबारी को रोक दिया।’’ सेना के आधिकारिक सूत्रों ने कहा ,‘‘ हमने उनके वरिष्ठ नेता हसन अबशीर जिब्रली सहित 20 आतंकवादियों को मार गिराया। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »