29 Mar 2024, 12:05:00 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

सऊदी सुल्तान के बॉडीगार्ड की हत्या, दोस्त ने मारी गोली

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Sep 29 2019 5:29PM | Updated Date: Sep 29 2019 5:29PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

रियाद। सऊदी अरब के सुल्तान सलमान बिन अब्दुलाजीज अल सऊद के प्रमुख अंगरक्षक मेजर जनरल अब्दुल अजीज - अल फाघम की शनिवार को उसके दोस्त ने आपसी विवाद के बाद गोली मारकर हत्या कर दी। सऊदी प्रेस एजेंसी ने रविवार को यह खबर दी। मक्का पुलिस के प्रवक्ता ने घटना की पुष्टि करते हुए आज कहा कि सुल्तान का अंगरक्षक कल अपने दोस्त से मिलने जेद्दा गया था। इस दौरान दोनों के बीच तीखी बहस हो गयी जिसके बाद दोस्त घर से बाहर चला गया। वह थोड़ी देर बाद बंदूक लेकर आया और अंगरक्षक पर दनादन गोलियां दाग दीं।
 
गोलियां अंगरक्षक के अलावा हत्यारे के भाई और फिलिपीन निवासी एक मजदूर को भी लगीं। अंगरक्षक को अस्पताल ले जाया गया जहां उसकी मौत हो गयी। सउदी  अरब की सरकारी टीवी चैनल ने कहा,‘‘  मेजर फागम की हत्या निजी दुश्मनी के कारण जेद्दा शहर में की गई।’’ प्रवक्ता ने बताया कि मौके पर पहुंची पुलिस के साथ गोलीबारी में अल-फाघम भी मारा गया। दोनों ओर से हुयी गोलीबारी के दौरान पांच पुलिस कर्मी भी घायल हो गये। पांच पुलिस कर्मियों समेत सातों घायलों की हालत स्थिर है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »