20 Apr 2024, 11:16:38 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

जावड़ेकर ने गांधी और टॉलस्टाय को समर्पित प्रदर्शनी का किया उद्घाटन

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Sep 29 2019 12:52AM | Updated Date: Sep 29 2019 12:52AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मॉस्को। दुनिया भर में महात्मा गांधी का 150 वां जयंती वर्ष मनाया जा रहा है जिसके तहत केन्द्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने रूस के महान लेखक लियो टॉलस्टाय के जन्मस्थान यासनाया पोलयाना में राष्ट्रपिता और टॉलस्टाय को समर्पित एक विशेष प्रदर्शनी का उद्घाटन किया। 

जावड़ेकर ने ट्वीट किया, ‘‘ इस प्रदर्शनी में उनके पत्रों और विचारों को बहुत ही कलात्मक ढंग से दर्शाया गया है।’’  केन्द्रीय मंत्री ने कहा कि इस प्रदर्शनी के उद्घाटन के अवसर पर लोकल डुमा सदस्य नटालिया पिलयुस, टॉलस्टाय सांस्कृतिक केन्द्र के निदेशक और 100 से अधिक शिक्षाविद मौजूद थे। जावड़ेकर ने ट्वीट किया,‘‘महात्मा की 150वीं जयंती समारोह के तहत महात्मा गांधी को समर्पित एक-दिवसीय विशेष सम्मेलन का उद्घाटन किया।’’ 

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »