19 Apr 2024, 06:40:10 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

तालिबान ने किया राष्ट्रपति चुनाव के दिन 314 हमले करने का दावा

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Sep 29 2019 12:35AM | Updated Date: Sep 29 2019 12:36AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

काबुल। अफगानिस्तान में आतंकवादी संगठन तालिबान ने शनिवार को राष्ट्रपति चुनाव के लिए हुए मतदान के दौरान देश भर में 314 बड़े-छोटे हमले करने का दावा किया है। तालिबान के प्रवक्ता जबीउल्ला मुजाहिद ने दावा किया कि संगठन 314 हमले किये जिनमें कम से कम 159 सैनिक और पुलिसकर्मी मारे गये तथा 93 अन्य घायल हो गये। सरकारी सूत्रों से हालांकि इसकी पुष्टि नहीं हो सकी है। 

उसने बताया कि राजधानी काबुल के अलावा कुनार, पक्तिया, परवान, मैदान वर्दक, गजनी, लगमन, पक्तिका, खोस्त, लोगर, बल्ख, कपिसा, जवजान, बामयान, नांगरहार, बदख्शां, कुन्दुज, ताखर, नूरिस्तान, हेलमंद, हेरात, कंधार, फराह, बदगीस, फरयाब, दाइकुंडी, जाबुल और निमरोज में हमले किये गये। प्रवक्ता ने चुनाव प्रक्रिया के दौरान हमले जारी रखने की बात भी कही। 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »