19 Apr 2024, 11:36:22 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

पाकिस्तान में विस्फोट से दो मरे, नौ घायल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Sep 29 2019 12:34AM | Updated Date: Sep 29 2019 12:36AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

इस्लामाबाद। पाकिस्तान में दक्षिण-पश्चिम इलाके के चमन में ताज रोड पर शनिवार को हुए  विस्फोट में कम से कम दो लोगों की मौत हो गयी और नौ अन्य घायल हो गये। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि यह धमाका अत्याधुनिक विस्फोटक उपकरणों के जरिए किया गया। उपकरण सड़क के किनारे खड़ी एक मोटरसाइकिल में लगाये गये थे। विस्फोट इतना शक्तिशाली था कि आस-पास की इमारतों की खिड़कियां टूट गयीं। डान अखबार के अनुसार इस हादसे में जेयूआई-एफ के केन्द्रीय नेता मौलाना हनीफ गंभीर रूप से घायल हो गये। घायलों को सिविल अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है, जहां आपातकाल घोषित कर दिया गया है। किसी समूह ने फिलहाल इस विस्फोट की जिम्मेदारी नहीं ली है।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »