25 Apr 2024, 12:54:57 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

अफगानिस्तान में 600 से अधिक मतदान केन्द्रों से संपर्क नहीं

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Sep 29 2019 12:33AM | Updated Date: Sep 29 2019 12:36AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

काबुल। अफगानिस्तान के स्वतंत्र चुनाव आयोग के निदेशक हवा आलम नूरिस्तानी ने शनिवार को कहा कि उन्हें बदाखशन, बाघलान और कुंडुज प्रांतों में 600 से अधिक मतदान केन्द्रों के बारे में कोई जानकारी नहीं है। 

नूरिस्तानी ने यहां संवाददाताओं से कहा, ‘‘ हमें सुरक्षाबलों ने आश्वस्त किया था कि 4,942 मतदान केन्द्र खोले जाएंगे, लेकिन हमारा उन 604 मतदान केन्द्रों से कोई संपर्क नहीं है कि वे खुले हुए हैं अथवा बंद हैं। नूरिस्तानी ने कहा कि विस्फोट के बाद कंधार में एक मतदान केन्द्र को पुनर्स्थापित किया गया है। 
 
अफगानिस्तान में सुबह से राष्ट्रपति चुनाव शुरू हो गए हैं। चुनाव के बीच तालिबान की ओर से हिंसा किए जाने का भी डर है। तालिबान ने चुनाव प्रक्रिया को बाधित करने की बात कही है। 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »