28 Mar 2024, 16:30:02 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

PM मोदी को सांप दिखाने वाली PAK गायिका को जाना होगा जेल!

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Sep 28 2019 12:45PM | Updated Date: Sep 28 2019 12:45PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। पीएम नरेंद्र मोदी को अपने सांपों और पालतू जानवरों से नुकसान पहुंचाने की धमकी देने वाली पाकिस्तानी सिंगर रबी पीरजादा के खिलाफ अरेस्ट वारंट जारी हुआ है। द न्यूज इंटरनेशनल की रिपोर्ट के अनुसार, इस मामले की सुनवाई शुक्रवार को मॉडल टाउन अदालत में की गई, जिस दौरान न्यायाधीश ने गायक को अदालत के समन की अनदेखी करने के लिए फटकार लगाई।
 
रबी पीरजादा पर चार अजगर, एक मगरमच्छ और पार्लर में पालतू जानवरों के रूप में सांपों सहित अन्य जंगली जानवरों को रखने का आरोप है। पंजाब वन्यजीव संरक्षण एवं उद्यान विभाग ने इस महीने की शुरुआत में पीरजादा के खिलाफ कार्रवाई शुरू की थी।
 
वन्यजीव संरक्षण विभाग ने गायक पीरजादा के खिलाफ वन्यजीव अधिनियम का उल्लंघन करने के लिए कार्रवाई की है। इसके अनुसार मगरमच्छ, सांप, अजगर और अन्य सरीसृपों को अपने पास रखना प्रतिबंधित है। यह मामला उस समय सामने आया, जब सोशल मीडिया पर साझा की गई पीरजादा की तस्वीरों और वीडियो को एक टीवी चैनल ने प्रसारित किया। इसके बाद अधिकारियों ने पीरजादा पर कानूनी कार्रवाई की योजना बनाई। अब अदालत ने पीरजादा के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी किया है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »