19 Apr 2024, 15:57:08 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

भारत ने दुनिया को युद्ध नहीं बुद्ध दिया है: मोदी

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Sep 28 2019 12:55AM | Updated Date: Sep 28 2019 12:56AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

न्यूयार्क। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आतंकवाद को दुनिया के लिए सबसे बड़ी चुनौती बताते हुए आज कहा कि भारत दुनिया को इससे सतर्क रहने का आव्हान इसलिए कर रहा है क्योंकि हमने दुनिया को युद्ध नहीं बुद्ध दिये हैं। मोदी ने शुक्रवार को यहां संयुक्त राष्ट्र महासभा के 74 वें अधिवेशन को संबोधित करते हुए कहा कि संयुक्त राष्ट्र शांति मिशनों में भारत ने बहुत बलिदान दिया है। उन्होंने कहा, ‘‘हम उस देश के वासी हैं जिसने दुनिया को युद्ध नहीं बुद्ध दिये हैं, शांति का संदेश दिया है।’’ 

उन्होंने कहा कि इसलिए हमारी आवाज में आतंक के खिलाफ दुनिया को सतर्क करने की गंभीरता और आक्रोश दोनों हैं। प्रधानमंत्री ने कहा कि आतंक के नाम पर बंटी हुई दुनिया उन सिद्धांतों को ठेस पहुंचाती है जिनके आधार पर संयुक्त राष्ट्र का जन्म हुआ है। मोदी का प्रधानमंत्री के रूप में संयुक्त राष्ट्र महासभा में यह दूसरा संबोधन है। पहली बार उन्होंने वर्ष 2014 में संयुक्त राष्ट्र महासभा को संबोधित किया था।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »