19 Apr 2024, 23:11:39 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

इस्तांबुल में भूकंप, 34 घायल, 473 इमारतें क्षतिग्रस्त

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Sep 28 2019 12:50AM | Updated Date: Sep 28 2019 12:50AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

इस्तांबुल। तुर्की के इस्तांबुल में आये तेज भूकंप के झटकों के कारण हुए हादसों में 34 लोग घायल हो गए और 473 इमारतों को नुकसान पहुंचा है। तुर्की के उप राष्ट्रपति फुआत ओक्टे ने शुक्रवार को इसकी जानकारी दी। तुर्की के राष्ट्रीय आपदा की बैठक के दौरान ओक्टे ने कहा कि घायलों में से 10 लोग अभी भी अस्पताल में भर्ती हैं जबकि अन्य लोगों को अस्पताल से छुट्टी दे दी गयी है। उन्होंने कहा कि शहर के विभिन्न इलाकों में 473 इमारतों को नुकसान पहुंचा है। 

इस्तांबुल गर्वनर दफ्तर ने लिखित बयान जारी कर घोषणा की कि इस्तांबुल के नौ जिलों के कुल 14 स्कूल इमारत में दरार पड़ने के कारण आज बंद रहेंगे। भूकंप के कारण प्रभावित हुए जिलों में आपदा एवं आपातकालीन प्रशासन द्वारा क्षतिग्रस्त इमारतों में नहीं जाने की सलाह के बाद कई नागरिकों ने पार्क में रात गुजारी। सिलिवरी जिले में गुरुवार को आए भूकंप के बाद अब तक 200 बार भकूंप के झटके महसूस किए जा चुके हैं। 

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »