29 Mar 2024, 17:32:17 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

चीन पर प्रतिबंध लगा अमेरिका ने संरा के प्रस्ताव का उल्लंघन किया: ईरान

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Sep 28 2019 12:24AM | Updated Date: Sep 28 2019 12:25AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

तेहरान। ईरान ने अमेरिका के चीन पर लगाए नये प्रतिबंधों को संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के प्रस्ताव 2231 का उल्लंघन करार दिया। ईरान के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अब्बास मोउसावी ने इसकी जानकारी दी। अमेरिका के वित्त मंत्रालय ने गत बुधवार को चीन के पांच नागरिक और छह कंपनियों पर अमेरिका द्वारा ईरान पर लगाए गए प्रतिबंधों के उल्लंघन के मामले को लेकर उनपर प्रतिबंध लगाने की घोषणा की थी। 

मोउसावी ने कहा, ‘‘अमेरिका द्वारा चीन पर लगाए नए प्रतिबंध संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के प्रस्ताव 2231 के खिलाफ है जो ईरान के साथ सहयोग को प्रस्तावित करता है। अमेरिकी सरकार दूसरे देशों को इस प्रस्ताव को मानने के लिए दण्डीत कर रही है जिसके लिए उन्होंने वोट किया था।’’  प्रवक्ता ने इसके साथ ही गुरुवार को अमेरिका द्वारा रुस की विभिन्न संस्थाओं, नागरिकों और जहाज जो सीरिया में कार्य कर रहे रुसी सेना तक जेट तेल पहुंचाते हैं उन पर प्रतिबंध लगाने की भी आलोचना की। 

ईरान परमाणु समझौता पर 2015 में ईरान, यूरोपीय संघ, चीन, फ्रांस, रूस, ब्रिटेन और अमेरिका ने हस्ताक्षर किए थे। गत वर्ष आठ मई को अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इस समझौते से बाहर आने और ईरान पर प्रतिबंध लगाने की घोषणा की थी। अन्य देशों ने हालांकि इस समझौते से बाहर निकलने का विरोध किया था।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »