25 Apr 2024, 19:14:55 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

एजियन सागर में नाव डूबी, दो बच्चों की मौत, चार लापता

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Sep 28 2019 12:21AM | Updated Date: Sep 28 2019 12:21AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

एथेंस। यूनान में एजियन सागर के ओइनॉसेस द्वीप के पास शुक्रवार को शरणार्थियों की एक नाव डूब जाने से एक शिशु और चार वर्षीय बालक की मौत हो गयी तथा चार अन्य लापता हो गये। यूनान की सरकारी संवाद समिति एएमएनए ने बताया कि नाव में तुर्की के शरणार्थी सवार थे। उसने बताया कि 12 लोगों को बचा लिया गया है जिनमें से चार नाबालिग हैं। हादसे में चार लोग लापता हो गये जिनकी तलाश जारी है। वर्ष 2015 से अब तक एजियन सागर पार करने के प्रयास में लाखों शरणार्थियों की मौत हो चुकी है। शरणार्थी अपनी जान जोखिम में डालकर यूरोप पहुंचने का प्रयास करते हैं और इसी क्रम में कई बार बड़े हादसों का शिकार हो जाते हैं।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »