18 Apr 2024, 14:48:21 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

अमेरिकी प्रतिबंधों के बावजूद ईरान से तेल खरीदता रहेगा तुर्की: अर्दोगन

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Sep 27 2019 7:09PM | Updated Date: Sep 27 2019 7:10PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

अंकारा। तुर्की ने कहा है कि ईरान पर अमेरिकी प्रतिबंधों के बावजूद उसकी ईरान से तेल और गैस की खरीद रोकने की कोई योजना नहीं है। मिल्लियत समाचारपत्र ने राष्ट्रपति रेसेप तैयब अर्दोगन के हवाले से शुक्रवार को संवाददाताओं से कहा, ‘‘फिलहाल हम तेल और गैस को लेकर ईरान के साथ आर्थिक संबंध तोड़ नहीं सकते। हमारी निजी कंपनियां ईरान से तेल खरीदती रही हैं। दुर्भाग्यवश वे अमेरिकी धमकियों के डर के कारण फिलहाल तेल-गैस की खरीद नहीं कर रही हैं लेकिन हम इस मामले और कुछ अन्य मुद्दों पर ईरान के साथ संबंध बनाये रखेंगे।  

उन्होंने कहा कि वह और ईरान के राष्ट्रपति हसन रूहानी आपसी व्यापार को 7.5 अरब डॉलर से बढ़ाकर 30 अरब डॉलर करने पर सहमत हो गये हैं। गौरतलब है कि अमेरिका 2018 में ईरान पर अपने परमाणु कार्यक्रम का दुरूपयोग करने का आरोप लगाकर संयुक्त समेकित योजना से बाहर निकल गया था। इसके बाद उसने ईरान पर कई प्रतिबंध लगा दिये थे। 

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »