24 Apr 2024, 06:15:21 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

पाकिस्तान राष्ट्रीय एसेंबली के उपाध्यक्ष का चुनाव रद्द

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Sep 27 2019 2:40PM | Updated Date: Sep 27 2019 2:40PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

इस्लामाबाद। बलूचिस्तान उच्च न्यायालय के चुनाव ट्रिब्यूनल ने शुक्रवार को पाकिस्तान तहरीक ए इंसाफ (पीटीआई) नेता और राष्ट्रीय एसेंबली के उपाध्यक्ष कासिम खान सूरी के चुनाव को रद्द करते हुए इस सीट पर फिर से चुनाव कराने के आदेश दिए हैं। सूरी 2018 में हुए चुनाव में इस सीट पर विजयी हुए थे। नेशनल एसेंबली के लिए चुने जाने के बाद उन्हें सदन का उपाध्यक्ष चुना गया था। बलूचिस्तान नेशनल पार्टी के नेता नवाजजादा लश्करी रायसानी ने सूरी के चुनाव जीतने को चुनौती दी थी।
 
उन्होंने आरोप लगाया था कि चुनाव में गड़बड़ी कराकर सूरी विजयी हुए हैं। उच्च न्यायालय ने दोनों तरफ की दलीलें सुनने के बाद इस माह के शुरु में फैसला सुरक्षित रखा था। न्यायाधीश अब्दुल्ला बलोच ने आज सुनाये फैसले में चुनाव रद्द करते हुए क्वेटा .. 2 सीट पर फिर से चुनाव कराने के आदेश दिए। रायसानी ने आरोप लगाया था कि नेशनल एसेंबली 265 पर कुल पड़े वोटों में से आधे से अधिक अवैध थे । इस लिए चुनाव को अवैध घोषित किया जाना। ट्रिब्यूनल ने चुनाव को रद्द करते हुए इस सीट पर फिर से चुनाव कराने के आदेश दिए।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »