24 Apr 2024, 05:07:09 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

पीपीपी नेता खुर्शीद शाह को नौ दिन नेब की हिरासत

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Sep 21 2019 2:52PM | Updated Date: Sep 21 2019 2:52PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

सुक्कुर। आय से अधिक मामले में गिरफ्तार पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी (पीपीपी) के नेता सैय्यद खुर्शीद शाह को पाकिस्तान के सिंध प्रांत की सुक्कुर स्थित एक जवाबदेही अदालत ने 10 दिन के लिए राष्ट्रीय जवाबदेही ब्यूरो (नेब) की हिरासत में भेज दिया है। पीपीपी के इस बड़े नेता को नेब ने बुधवार को गिरफ्तार किया था और आज अदालत के समक्ष पेश किया गया। नेब ने अदालत से पीपीपी के वरिष्ठ नेता की 15 दिन की हिरासत का अनुरोध किया था। न्यायाधीश अमीर महेसर ने नौ दिन की हिरासत मंजूर करते हुए शाह को एक अक्टूबर को पेश करने का आदेश दिया। 
 
अदालत ने नेब हिरासत के दौरान शाह को चिकित्सा सुविधा, घर का खाना और परिवार से मिलने की इजाजत दी है। नेब की अदालत में श्री शाह की सेहत खराब हुई है। नेब ने शाह को इस्लामाबाद से गिरफ्तार किया था। पीपीपी नेता सुक्कुर में एक सहकारी समिति में स्वयं आम माफी के तहत गैर कानूनी ढंग से भूखंड आवंटित करने के आरोपी हैं। इस मामले में जांच सात अगस्त से जारी थी। पीपीपी नेता पर अन्य के नाम पर बंगला बनाने, पेट्रोल पंप और होटल बनाने का आरोप है।
 
 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »