19 Apr 2024, 23:26:03 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

सऊदी तेल संयंत्रों पर हमले के बाद कुवैत में सुरक्षा कड़ी

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Sep 21 2019 12:48AM | Updated Date: Sep 21 2019 12:48AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

काहिरा। सऊदी अरब के अरामको तेल संयंत्रों पर ड्रोन हमले के बाद कुवैत ने अपने सभी राष्ट्रीय बंदरगाहों की सुरक्षा व्यवस्था को और कड़ा कर दिया है। कुवैत बंदरगाह प्राधिकरण के हवाले से कुवैती मीडिया ने यह जानकारी दी है। बुधवार को कुवैती सशस्त्र सेनाओं के जनरल स्टाफ ने कहा था कि उसने अपनी कईं सैन्य इकाइयों को अलर्ट कर दिया है और  यह कदम देश की सुरक्षा और अस्मिता को बढ़ाने के तौर पर एहतियात के तौर पर लिया जाएगा। इसमें देश की सीमाओं, जलीय क्षेत्र और वायु क्षेत्र को हर संभव खतरे से बचाए जाने की बात कही गई है।

वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री खालिद अल रौदान के आज जारी आदेश में कहा गया है कि जहाजों और बंदरगाहों की सुरक्षा के लिए संबद्ध एजेंसियां प्रतिबद्ध हैं और इस कदम को देश की राष्ट्रीय सुरक्षा  को सुनिश्चित करने की आवश्यकता के तौर पर न्यायोचित ठहराया जा सकता है। इस क्षेत्र में गर्मियों में  कईं तेल टैंकरों पर हमले किए जाने से स्थिति तनावपूर्ण है गौरतलब है कि शनिवार को सऊदी अरब के अरामको  तेल संयंत्र में एक ड्रोन हमले से देश की आधी से अधिक तेल उत्पादन क्षमता प्रभावित हुई है। इस हमले की जिम्मेदारी यमन के हौती विद्रोहियों ने ली है मगर अमेरिका तथा सऊदी अरब ने एक बार इसके लिए ईरान को जिम्मेदारी ठहराया है, जबकि वह इसका खंड़न करता है।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »