29 Mar 2024, 15:12:39 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

बोको हराम को मुंहतोड़ जवाब देगा कैमरून

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Sep 19 2019 2:03PM | Updated Date: Sep 19 2019 2:03PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

संयुक्त राष्ट्र। अफ्रीकी देश कैमरून ने एक बार फिर दोहराया है कि वह आतंकवादी संगठन बोको हराम को मुंहतोड़ जवाब देने के लिए कटिबद्ध है और देश में स्थायी शांति के लिए कई कदम उठाये गये हैं। ‘यूएन न्यूज’ रिपोर्ट के अनुसार संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार परिषद में कैमरून के राजदूत एमबेल्ला एमबेल्ला लेजुने ने जेनेवा में बुधवार को परिषद की 47 सदस्यीय संस्था को संबोधित करते हुए यह बात कही।
 
लेजुने ने कहा,‘‘ इसके अलावा अंग्रेजी बोलने वाले अलगाववादियों और सरकारी बलों के साथ संघर्ष के बाद देश में स्थायी शांति के लिए कई कदम उठाये गये हैं।’’  उन्होंने देश के हर क्षेत्र के लोगों से बातचीत करके संघर्ष की समस्या के समाधान में ठोस कदम उठाने के राष्ट्रपति पॉल बिया के फैसले का जिक्र करते हुए कहा कि हमलों के लिए दोषियों को बख्शा नहीं जायेगा। उल्लेखनीय है कि बोको हराम ने अफ्रीकी देशों में तेज़ी से इस्लाम  के नाम पर आतंक फैलाया है।
 
इस संगठन के हाल के वर्षों में 110 छात्रों का नाइजीरिया के योब प्रांत से अपहरण करने का मामला सामने आया था। यह  अफ्रीका की सबसे घनी आबादी वाले देश नाइजीरिया पर कब्ज़ा जमाना चाहता है। वह सरकार का तख्ता पलट कर, उसे एक इस्लामिक देश में  बदलना चाहता है। अमेरिका ने वर्ष 2013 में इसे एक आतंकवादी  संगठन घोषित किया था। यह संगठन मुस्लिमों को पश्चिम समाज से  किसी भी तरह के संबंध रखने के सख्त खिलाफ है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »