19 Apr 2024, 17:41:30 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

कोलंबिया में विमान हादसे में सात लोगों की मौत

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Sep 16 2019 10:40AM | Updated Date: Sep 16 2019 10:41AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

बगोटाद्य। कोलंबिया के दक्षिणपूर्व  पोपायन शहर में रविवार को एक छोटा विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया जिसमें सात लोगों की मौत हो गयी तथा दो अन्य घायल हो गए। अधिकारीयों ने यह जानकारी दी। स्थानीय मिडिया के अनुसार कल पोपायन से लोपेज के लिए  उड़ान भरने वाला  ट्विन-इंजन पाइपर पीए-31-350 विमान के तकनीकी खराबी के कारण दुर्घटनाग्रस्त होने की आशंका है। पोपायन के मेयर सेसर गोमेज ने बताया कि सात लोगों की मौके पर ही मौत हो गयी जबकि दो अन्य घायल हुए हैं। घायलों का अस्पताल में उपचार चल रहा है। दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »