29 Mar 2024, 01:46:03 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

संरा महासचिव ने सऊदी में पेट्रोलियम कंपनी में हुए हमले की निंदा की

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Sep 16 2019 9:17AM | Updated Date: Sep 16 2019 9:17AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

संयुक्त राष्ट्र। संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरस ने सऊदी अरब में दो पेट्रोलियम कंपनी में हुए हमले की निंदा की। गुटेरस के प्रवक्ता स्टीफन डुजारिक ने रविवार को इसकी जानकारी दी। डुजारिक ने बयान जारी कर कहा, ‘‘संयुक्त राष्ट्र महासचिव ने सभी पक्षों से अधिकतम संयम बरतने, तनाव को रोकने और अंतर्राष्ट्रीय मानवीय कानून का अनुपालन करने का आग्रह किया है।’’ गौरतलब है कि पूर्वी सऊदी के खुरैस और अबकैक में शनिवार को पेट्रोलियम कंपनी में ड्रोन से हमला किया था जिससे वहां आग लग गयी थी। प्रारंभिक अनुमान के अनुसार इस हमले के कारण कच्चे तेल की आपूर्ति में 5.7 मिलियन बैरल और कंपनी के उत्पादन का लगभग 50 प्रतिशत नुकसान होने का अनुमान लगाया है। यमन के हौथी विद्रोहियों ने शनिवार को सऊदी के पेट्रोलियम कंपनी में हुए हमले की जिम्मेदारी ली थी। सऊदी के गृह मंत्री के मुताबिक इस हमले की जांच शुरु कर दी गयी है।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »