29 Mar 2024, 12:07:01 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

अफगानिस्तान में 35 आतंकवादियों की मौत

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Sep 15 2019 7:27PM | Updated Date: Sep 15 2019 7:27PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

काबुल। अफगानिस्तान  के पश्चिमी फाराह प्रांत में सुरक्षा बलों के एक विशेष अभियान में कम से कम 35 आतंकवादी मारे गए हैं। गृह मंत्रालय ने रविवार को यह जानकारी दी। मंत्रालय की तरफ से जारी एक बयान में कहा गया कि यह अभियान फाराह के अनार डारा जिले में शनिवार को  चलाया गया और मारे गए आतंकवादियो में  अनार डारा का जिला प्रमुख सैयद अजीम  तथा तालिबान का  पूर्व खुफिया प्रमुख असमतुल्लाह शामिल है। इस अभियान में सुरक्षा बलों को वायु सेना ने मदद दी  थी। देश में आगामी 28 सितंबर को होने वाले राष्ट्रपति चुनाव को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। तालिबान ने इन चुनावों में गड़बड़ी करने की बात कही है।वर्ष 2001 से यहां राष्ट्रपति पद के लिए चौथा चुनाव हो रहा है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »