20 Apr 2024, 08:08:43 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

गाजा पट्टी में प्रदर्शन के दौरान दो की मौत, 55 घायल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Sep 14 2019 3:28PM | Updated Date: Sep 14 2019 3:28PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

गाजा। गाजा पट्टी में शुक्रवार को अपराह्न में इजरायली सैनिकों और प्रदर्शनकारियों के बीच हुई झड़प में दो महिलाओं की मौत हो गयी तथा कम से कम 55 फिलिस्तीनी घायल हो गये। गाजा के स्वास्थ्य मंत्रालय के प्रवक्ता अशरफ केद्रा ने संवाददाताओं को बताया कि पूर्वी गाजा पट्टी में 55 प्रदर्शनकारी घायल हुए हैं, जिनमें से 29 लोगों को इजरायली सैनिकों की गोली लगी है। उन्होंने बताया कि इस दौरान दो महिलाओं की मौत हो गयी। उल्लेखनीय है कि फिलिस्तानी गत एक वर्ष से गाजा पट्टी में प्रत्येक शुक्रवार को ‘द ग्रेट रिटर्न’ नाम से प्रदर्शन कर रहे हैं। 

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »