29 Mar 2024, 10:46:16 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

रूस के अल्टाई रिपब्लिक में 5.3 तीव्रता का भूकंप

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Sep 14 2019 12:31AM | Updated Date: Sep 14 2019 12:31AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

बारनोल। रूस के अल्टाई रिपब्लिक क्षेत्र में शुक्रवार को भूकंप के झटके महसूस किये गए। रूस के भूवैज्ञानिक विभाग के मुताबिक रिक्टर पैमाने पर भूकंप की तीव्रता 5.3 मापी गयी। संबंधित रूसी मंत्रालय की ओर से जारी विज्ञप्ति के अनुसार रूस भूवैज्ञानिक विभाग ने बताया कि स्थानीय समयानुसार प्रात: 11 बजकर 15 मिनट पर अकताश गांव से 30 किलोमीटर दूर यह झटके महसूस किये गए जबकि दूसरा भूकंप 5.1 की तीव्रता से 14 मिनट बाद 11 बजकर 29 मिनट पर आया। भूकंप से जानमाल के नुकसान की कोई खबर नहीं है। स्थानीय निवासियों ने भी भूकंप से किसी तरह के नुकसान की कोई सूचना नहीं दी है। ऊर्जा आपूर्ति प्रणाली और आवास सेवाएं सामान्य रूप से काम कर रहे हैं। भूकंप के झटके ओंगुडे, उलागनस्काई, उस्त-कंसकी और चेमालस्काई क्षेत्रों में भी महसूस किये गए। 

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »