29 Mar 2024, 18:02:56 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

संरा महासभा के सत्र में हिस्सा नहीं लेंगे मादुरो ब्यूनस

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Sep 13 2019 9:29AM | Updated Date: Sep 13 2019 9:29AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

आयर्स। वेनेजुएला के राष्ट्रपति निकोलस मादुरो ने कहा है कि वह इस वर्ष संयुक्त राष्ट्र महासभा के 74वें सत्र में हिस्सा नहीं लेंगे। मादुरो ने गुरुवार रात कहा, ‘‘उप राष्ट्रपति डेल्सी रोड्रिग्ज और विदेश मंत्री इस वर्ष महासभा के सत्र में शामिल होंगे। मैं पिछले वर्ष न्यूयॉर्क गया था और इसी वजह से इस बार मैं नहीं जा रहा हूं। मैं वेनेजुएला में ही रुक कर काम करूंगा।’’ संयुक्त राष्ट्र महासभा का 74वां सत्र 17 से 30 सितंबर तक न्यूयॉर्क में होगा। उन्होंने बताया कि रोड्रिग्ज संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरेस को वेनेजुएला के खिलाफ अमेरिकी प्रतिबंधों की निंदा वाला पत्र सौंपेंगी जिस पर वेनेजुएला के लाखों लोगों के हस्ताक्षर होंगे। गौरतलब है कि अमेरिका के नेतृत्व में मादुरो का तख्तापलट करने की विफल कोशिश को अंजाम दिया गया। अमेरिका मादुरो की जगह विपक्ष के नेता जुआन गुआइदो को राष्ट्रपति बनाना चाहता था। उसने वेनेजुएला के खिलाफ व्यापक प्रतिबंध भी लगाये हैं और देश की संपत्ति का कुछ हिस्सा फ्रीज कर दिया है।   
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »