28 Mar 2024, 20:01:59 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

ट्रम्प की प्रवास नीति के लिए वाशिंगटन में प्रदर्शन

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Sep 13 2019 9:22AM | Updated Date: Sep 13 2019 9:22AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

वाशिंगटन। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प की प्रवास नीति के खिलाफ गुरुवार को हजारों लोगों ने यहां प्रवास एवं सीमा शुल्क विभाग के मुख्याल के सामने प्रदर्शन किया। अमेरिका के विभिन्न क्षेत्रों से लोग गुरुवार को यहां इकट्ठा हुए और शांतिपूर्ण तरीके से रैली निकाली। प्रदर्शनकारी स्पेनिश भाषा में नारेबाजी कर रहे थे। प्रदर्शनकारी अमेरिकी सरकार से प्रवासियों को हिरासत में लेने की कार्रवाई को बंद करने की मांग कर रहे थे। प्रदर्शनकारियों का कहना था कि प्रवासियों ने कोई अपराध नहीं किया है। वे लोग शरण ले रहे हैं। डेविन मिशेल नाम के प्रदर्शनकारी ने कहा, ‘‘सरकार सीमा को नियंत्रित करने के लिए जो कर रही है उसके खिलाफ प्रदर्शन करने के मैं यहां आया हूं। प्रवासी हमारे समुदाय के लिए लाभकर हैं। इस देश में आने वाले लोग बहुत बहादुर हैं। वे लोग बेहतर स्थिति और बेहतर अवसर की तलाश में यहां आते हैं।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »