20 Apr 2024, 02:35:24 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

काबुल कार बम विस्फोट में चार अफगानी सैनिकों की मौत

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Sep 12 2019 7:10PM | Updated Date: Sep 12 2019 7:10PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

काबुल। अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में गुरुवार को अफगानिस्तान सेना के विशेष बल के शिविर के बाहर हुये आत्मघाती कम बम विस्फोट में चार अफगानी सैनिकों की मौत हो गयी और तीन अन्य घायल हो गये। पुलिस अधिकारियों के अनुसार चहर असीब जिले के रिश खोर इलाके में अफगानिस्तान राष्ट्रीय सेना के विशेष अभियान बल के गेट के सामने एक आत्मघाती वाहन ने स्थानीय समयानुसार 1250 बजे विस्फोट कर दिया जिससे चार अफगानी सैनिकों की मौत हो गयी और तीन अन्य घायल हो गये। तालिबान के आतंकवादी समूह ने इस हमले की जिम्मेदारी ली है। यह विस्फोट देश भर में सैन्य और सुरक्षा ठिकानों को निशाना बनाये जाने के नवीनतम कड़ी है। उल्लेखनीय है कि सात अगस्त को काबुल में पुलिस स्टेशन पर तालिबान ने ट्रक बम से हमला किया था जिसमें 14 लोगों की मौत हो गयी थी और 180 अन्य घायल हो गये थे।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »