19 Apr 2024, 19:00:16 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

साइप्रस के हथियार डिपो में विस्फोट

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Sep 12 2019 6:53PM | Updated Date: Sep 12 2019 6:53PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

निकोसिया। उत्तरी साइप्रस के कब्जे वाले करेनिया क्षेत्र में हथियारों के एक डिपो में विस्फोट और आग लगने से कई लोग घायल हो गये हैं। तुर्की गणराज्य ऑफ साइप्रस के स्वयंभू उप प्रधानमंत्री और विदेश मंत्री कुद्रेट ओजसे ने गुरुवार को बताया कि उत्तरी साइप्रस के कब्जे वाले करेनिया क्षेत्र स्थित हथियारों के एक डिपो में विस्फोट होने और आग लगने से कई लोग घायल हो गये हैं।
 
ओजसेरे ने स्थानीय न्यूज एजेंसी को बताया कि सैन्य क्षेत्र के भीतर एक शस्त्रागार में आग लग गयी और गिरने के पूर्वी हिस्से में लगातार विस्फोट हुए। उन्होंने बताया कि कांच के टुकडों लगने से कई लोग घायल हो गये हैं। तुर्की के विदेश मंत्री के अनुसार बुधवार को स्थानीय समयानुसार 0130 बजे यह विस्फोट हुआ। उन्होंने बताया कि आग पर नियंत्रण पा लिया गया है।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »