29 Mar 2024, 18:39:00 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

इराक के करबला में भगदड़ में 31 लोगों की मौत, सौ घायल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Sep 11 2019 12:10AM | Updated Date: Sep 11 2019 12:10AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

बगदाद। इराक में दक्षिण बगदाद के शिया शहर करबला में मंगलवार को शिया श्रद्धालुओं के एक कार्यकम के दौरान मची भगदड़ में 31 लोग मारे गये और सौ से अधिक अन्य घायल हो गए। स्वास्थ्य मंत्रालय के प्रवक्ता सैयफ अल बद्र ने यह जानकारी दी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार यह घटना आज दोपहर में शियाओं के प्रमुख कार्यक्रम आशूरा रिपीट आशूरा के दौरान हुई जब बगदाद से करीब 110 किलोमीटर दूर करबला में इमाम हुसैन दरगाह में हजारों लोग मौजूद थे। 

मंत्रालय के प्रवक्ता ने एक बयान जारी करके कहा,‘‘ करबला की भगदड़ में मरने वालों की संख्या बढ़कर 31 हो गई है और 100 अन्य घायल हुए हैं।  इससे पहले 16 लोगों के मारे जाने की रिपोर्ट थी।’’  करबला में 680 ईस्वी में पैगंबर मोहम्मद के नाती रिपीट नाती इमाम हुसैन की हत्या कर दी गई थी जिसके शोक में शिया समुदाय के लोग आज भी आशूरा मनाते हैं।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »