19 Apr 2024, 22:04:35 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

इमरान के पूर्व विधायक ने भारत से मांगी शरण, बोले- 'पाकिस्तान में सुरक्षित नहीं'

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Sep 10 2019 2:36PM | Updated Date: Sep 10 2019 2:36PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

इस्‍लामाबाद। पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान की पार्टी पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ के पूर्व विधायक बलदेव कुमार ने भारत सरकार से शरण देने की अपील की है। हैरानी की बात तो ये है कि बलदेव खुद पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान की पार्टी पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ के नेता हैं। वह खैबर पख्तूनख्वा प्रांत के बारीकोट आरक्षित सीट से विधायक भी रह चुके हैं।
 
उन्होंने पाकिस्तान में अल्पसंख्यकों को असुरक्षित बताते हुए कहा कि अब वह पाकिस्तान वापस नहीं जाना चाहते। बलदेव ने भारत सरकार से शरण की गुहार भी लगाई है। बलदेव कुमार ने पाकिस्तान में असुरक्षित माहौल का दावा करते हुए कहा, 'पाकिस्तान में सिर्फ अल्पसंख्यक नहीं, खुद मुस्लिम भी सुरक्षित नहीं हैं। हम पाकिस्तान में बहुत मुश्किल हालात का सामना कर रहे हैं। मैं भारत सरकार से अनुरोध करता हूं कि मुझे इस देश में शरण दें। मैं वापस नहीं जाऊंगा।' उन्होंने यह भी कहा कि मोदी सरकार को विशेष पैकेज का ऐलान करना चाहिए ताकि पाकिस्तान के हिंदू और सिख अल्पसंख्यक भारत आ सके। उन्हें वहां प्रताड़ित किया जा रहा है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »