28 Mar 2024, 23:40:45 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

जॉर्जिया में डूबे जहाज से सुरक्षित निकाले गये चालक दल के चार सदस्य

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Sep 10 2019 12:04PM | Updated Date: Sep 10 2019 12:04PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

वाशिंगटन। अमेरिकी तटरक्षक दल ने जॉर्जिया के तट के पास डूबे मालवाहक जहाज में फंसे चालक दल के चार सदस्यों को सुरक्षित निकाल लिया है। तटरक्षक दल ने ट्वीट कर बताया कि चालक दल के तीन सदस्य पहले ही निकाल लिये गये थे और चौथे सदस्य को भी सुरक्षित निकाल लिया गया है। जहाज को समुद्र से निकालने और समुद्री पर्यावरण को दूषित होने से बचाने का अभियान जारी है। मैरीलैंड के बाल्टीमोर के लिए रवाना हुआ मालवाहक जहाज ‘द गोल्डन रे’ ब्रुंसविक से निकलने के कुछ ही देर बाद जॉर्जिया के तट के पास रविवार को डूब गया था।
 
उस पर चालक दल के 24 सदस्य सवार थे और हजारों वाहन लदे हुए थे। चालक दल के 20 सदस्यों को तुरंत बचा लिया गया लेकिन जहाज में आग लग जाने के कारण बचाव कार्य सोमवार तक के लिए स्थगित करना पड़ा। बचाव अभियान सोमवार को दोबारा शुरू किया गया जिसके बाद जहाज पर फंसे चालक दल के चार अन्य सदस्यों को भी बचा लिया गया। वे सभी दक्षिण कोरियाई नागरिक हैं। ‘गोल्डन रे’ पर दक्षिण कोरियाई कंपनी ‘दई ग्लोविस का मालिकाना हक है। हादसे के कारणों की जांच की जा रही है।  
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »