20 Apr 2024, 11:18:05 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

दस करोड़ हेक्टेयर जमीन को उपजाऊ बनायेंगे अफ्रीकी देश ग्रेटर

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Sep 10 2019 1:30AM | Updated Date: Sep 10 2019 1:30AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नोएडा। अफ्रीकी संघ के नेतृत्व में बने ग्रेट ग्रीन वॉल इनिशिएटिव के सहभागी देश वर्ष 2030 तक 10 करोड़ हेक्टेयर बंजर जमीन को पुन: उपजाऊ बनाने और एक करोड़ हरित रोजगार के सृजन पर सहमत हुये हैं। संयुक्त राष्ट्र मरुस्थलीकरण रोकथाम सम्मेलन के सदस्य देशों की यहाँ जारी 14वीं शिखर बैठक में सोमवार को उच्च स्तरीय बैठकों के पहले दिन यह सहमति बनी। बैठक के दौरान इस बात पर चिंता जताई गयी कि अफ्रीकी महादेश की 65 प्रतिशत जमीन आज भी बंजर है। सभी सहभागी देश लाखों  लोगों को लाभ पहुँचाने वाले पर्यावरण से जुड़े मुद्दों तथा पारिस्थितिकी बदलावों पर क्रियान्वयन तेज करने पर सहमत हुये। 

बैठक में 2030 का  रोडमैप तय करते हुये 10 करोड़ हेक्टेयर बंजर जमीन को पुन: उपजाऊ बनाने का  लक्ष्य निर्धारित किया गया ताकि जुलवायु परिवर्तन और बंजर होती जमीन से  सबसे ज्यादा प्रभावित लोगों के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाया जा सके। साथ  ही यह भी तय हुआ कि स्थानीय उत्पादकों को वैश्विक बाजार से जोड़ते हुये एक  करोड़ हरित रोजगार का सृजन किया जायेगा। संयुक्त राष्ट्र की उपमहासचिव अमीना जे. मोहम्मद और अफ्रीकी संघ की ग्रामीण अर्थव्यवस्था एवं कृषि आयुक्त जोसेफा लिओनेल कोरिआ सेको ने सुबह के नाश्ते पर आयोजित संयुक्त रूप से इस बैठक की अध्यक्षता की। 

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »