23 Apr 2024, 21:13:11 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

बुर्किना फासो में आतंकी हमले, 29 लोगों की मौत

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Sep 9 2019 10:56AM | Updated Date: Sep 9 2019 10:56AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

औआगादौगौ। पश्चिम अफ्रीका का ‘लैंडलॉक’ देश उत्तरी बुर्किना फासो में दो अलग-अलग आतंकवादी हमले में 29 आम नागरिक मारे गए हैं। स्थानीय मीडिया सोमवार को बताया कि आतंकवादियों ने यह हमला रविवार की रात को की। पहली घटना में आतंकवादियो द्वारा किये गए कार बम विस्फोट में पांच लोग मारे गये तथा छह अन्य लोग घायल हो गयी जबकि दूसरी घटना में खाद्य पदार्थों को लेकर जा रहे कुछ मोटरसाइकिल सवारों पर आतंकवादियों ने गोलीबारी की जिसमें 14 से अधिक लोग मारे गये।
 
यह घटना पहली घटना वाली जगह से लगभग 50 किलोमीटर दूर घटी। स्थानीय मीडिया बुर्किना 24 की रिपोर्ट के अनुसार इन नृशंस हत्याओं के बाद परिवहन सुरक्षा को सुनिश्चित कराने के लिए सभी जरूरी कदम को उठाने का आश्वासन दिया है। उल्लेखनीय है कि बुर्किना फासो अंसारूल इस्लाम तथा उसके समर्थग समूह इस्लाम एंड मुस्लिम्स के आतंकवादियों के कारण सुरक्षा चुनौतियों का सामना कर रहा है। इन दोनों समूहों के आतंकवादी लगातार आम लोगों को निशाना बनाते रहते हैं। 
 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »