29 Mar 2024, 04:08:33 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

जापानी वैज्ञानिकों को मिला 7.2 करोड़ साल पुराना डायनोसोर का कंकाल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Sep 9 2019 2:10AM | Updated Date: Sep 9 2019 2:10AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। धरती के तमाम कोनों पर सदियों पहले डायनोसोर का राज था, ये बातें कई बार सामने आ चुकी हैं। लंबे चौड़े डायनोसोर के कंकालों ने इस बात को सिद्ध भी किया है। इनमें कई मांसाहारी और कई शाकाहारी भी बताए गए, ये सब वैज्ञानिकों की रिसर्च में सामने आ चुका है। अब जापान के वैज्ञानिकों को डायनोसोर की नई प्रजाति का कंकाल मिला है। उन्होंने इसकी पहचान की है। वैज्ञानिकों को इस प्रजाति के डायनोसोर का जापान में सबसे बड़ा कंकाल भी मिला है। डायनोसोर का यह करीब 26 फीट लंबा है।
 
7.2 करोड़ साल पुरानी अस्थियों का किया विश्लेषण :- जापान के होक्काइदो यूनिवर्सिटी के वैज्ञानिकों की एक टीम करीब 7.2 करोड़ साल पुरानी अस्थियों का विश्लेषण किया, इनका विश्लेषण करने के बाद ही वो इस नतीजे पर पहुंची है कि यह कंकाल एक नई प्रजाति के डायनोसोर का हैं। इस प्रजाति को हाड्रोसुआरिड डायनोसोर नाम दिया गया है। वैज्ञानिकों का कहना है कि यह डायनोसोर शाकाहारी प्रवृत्ति का था। ये डायनोसोर पृथ्वी पर क्रिटेशस दौर के आखिरी सालों में घूमा करता था।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »