26 Apr 2024, 00:21:49 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

खतरनाक तूफान डोरियन ने कनाडा में दी दस्तक

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Sep 9 2019 2:07AM | Updated Date: Sep 9 2019 2:07AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

ओटावा। तूफान डोरियन ने कनाडा के नोवा स्कोटिया प्रांत में दस्तक दे दी है। इससे पहले, इसने बहामास में खतरनाक श्रेणी 5 के तूफान के रूप भारी तबाही मचाई थी। बीबीसी के मुताबिक, शक्तिशाली तूफान ने शनिवार को राज्य की राजधानी हैलिफैक्स में 160 किलोमीटर प्रति घंटे की तेज रफ्तार हवाओं के साथ दस्तक दी जिसके चलते पेड़ उखड़ गए और 450,000 से अधिक घरों की बिजली गुल हो गई। कनाडा के लोक सुरक्षा मंत्री राल्फ गुडेल ने कहा कि हालात ठीक करने में मदद के लिए सेना को तैनात किया जाएगा। कनाडा के तूफान केंद्र ने डोरियन को बेहद प्रचंड उष्णकटिबंधीय चक्रवात कहा है।
 
अधिकारियों ने कहा कि इसके चलते पहले ही नोवा स्कोटिया में 100 मिलीमीटर से अधिक बारिश हो चुकी है और रविवार सुबह तक दोगुनी हो सकती है। इस तूफान के रविवार तड़के नार्दर्न न्यू फाउंडलैंड और ईस्टर्न लैब्राडोर के ऊपर से गुजरने की संभावना है। तटों के आसपास रहने वाले लोगों को एहतियात के तौर पर जगह खाली करने की सलाह दी गई है। डोरियन ने बहामास में 1 सितंबर को श्रेणी 5 तूफान के रूप में दस्तक देने के बाद बारी तबाही मचाई। वहां अब तक 43 लोगों की मौत की पुष्टि हुई है, लेकिन अधिकारियों का मानना है कि अभी भी सैकड़ों शव बरामद किए जाने बाकी है।
 
संयुक्त राष्ट्र के अधिकारियों ने कहा कि ग्रैंड बहामा और अबाको द्वीप पर लगभग 70,000 लोगों को सहायता की आवश्यकता है। इस बीच कनाडा के नोवा स्कोटिया प्रांत में डोरियन तूफान और भूस्खलन के कारण 375,000 लोगों को शनिवार शाम बिना बिजली की गुजारनी पड़ी।  कनाडा के ग्लोबल न्यूज के अनुसार डोरियन तूफान से 64,000 घर और व्यापारिक प्रतिष्ठान प्रभावित हुए हैं। डोरियन तूफान के कारण अधिक तबाही नोवा स्कोटिया प्रांत के दक्षिणी हिस्से में हुई है। अभी तक हालांकि किसी के घायल होने की सूचना नहीं है। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »