29 Mar 2024, 12:37:24 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

जापान में तूफान फैक्शाई के कारण 200 से अधिक उड़ानें स्थगित

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Sep 9 2019 1:23AM | Updated Date: Sep 9 2019 1:24AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

टोक्यो। जापान में तूफान फैक्शाई के मद्देनजर रविवार को 200 से अधिक घरेलू उड़ानें और 100 से अधिक ट्रेनों की सेवाएं स्थगित कर दी गई। तूफान फैक्शाई के जपान के पूर्वी पर दस्तक देने का पूर्वानुमान है। इससे पहले एनएचके ब्रॉडकास्टर ने रविवार सुबह अपनी रिपोर्ट में बताया था कि तूफान के मद्देनजर 20 से अधिक उड़ानें और 50 ट्रेनों की सेवाएं स्थगित कर दी जाएंगी। बाद में एनएचके ब्रॉडकास्टर ने बताया कि सुबह नौ बजे तक कुल 206 उड़ानें स्थगित कर दी गई। 

जापान एयरलाइंस ने रविवार को 94 घरेलू उड़ानें और दो अंतरराष्ट्रीय उड़ानें स्थगित कर दी। ऑल निप्पोन एयरवेज ने भी कम से कम 16 उड़ानें स्थगित कर दी है। इसके अलावा टोक्यो के हनेडा हवाई अड्डे और पूर्वी द्वीप हचीजोजीमा के बीच की छह उड़ानें रोक दी गई हैं। इस बीच, एयरइलाइंस कंपनियों ने यात्रियों को वेबसाइट पर अपनी उड़ानों के बारे में जानकारी लेने की सलाह दी है। तूफान के मद्देनजर टोक्यो और ओसाका के बीच कम से कम 117 बुलेट ट्रेनों की सेवाएं भी स्थगित कर दी गई हैं। जापान की मौसम विज्ञान एजेंसी के अनुसार वर्तमान में तूफान फैक्शाई 134 मील प्रति घंटे की रफ्तार से देश के समुद्री तट की ओर बढ़ रहा है।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »