28 Mar 2024, 16:56:34 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

‘उ.कोरिया - अमेरिका के बीच होने वाली वार्ता में रूस - चीन को शामिल होना चाहिए’

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Sep 8 2019 5:54PM | Updated Date: Sep 8 2019 5:54PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

बीजिंग। दक्षिण कोरिया ने कहा है कि उत्तर कोरिया और अमेरिका के बीच होने वाली वार्ता में रूस और चीन को शामिल किया जाना चाहिए। बीजिंग स्थित ताइहे संस्थान के विचारकों द्वारा आयोजित ताइहे नागिरकता मंच के समारोह में शामिल होने आये दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति मून जेई इन के विशेष सलाहकार ने रविवार को कहा, ‘‘अमेरिका और उत्तर कोरिया के बीच वार्ता के इस स्तर पर सब कुछ दोनों देशों पर निर्भर है, लेकिन अगले स्तर की वार्ता में इसमें रूस, चीन और जापान को भी शामिल किया जाना और छह स्तरों पर वार्ता करने की जरूरत है।
 
उन्होंने कहा कि अमेरिका का उत्तर कोरिया के साथ होने वाली वार्ता में किसी अन्य देशों को शामिल करने का इरादा नहीं है। उन्होंने आशा व्यक्त की कि अमेरिका अपने इरादे में बदलाव करेगा और उत्तर कोरिया के साथ नये सिरे से वार्ता शुरू करेगा। उन्होंने कहा कि यदि अमेरिका कोरियाई क्षेत्र में शांति बहाल करने में विफल हो जाता है, तो उनकी सरकार के पास इस क्षेत्र में शांति बहाल करने के लिए दूसरी रणनीति उपलब्ध है।  
 
 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »