19 Apr 2024, 19:02:38 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

अफगानिस्तान के गजनी में नौ आतंकवादी मारे गये

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Sep 7 2019 7:27PM | Updated Date: Sep 7 2019 7:27PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

गजनी। अफगानिस्तान के पूर्वी गजनी प्रांत के काराबाग जिले में  सुरक्षा बलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ में नौ आतंकवादी मारे गये हैं। सेना की तरफ से शनिवार को यह जानकारी दी गयी। सेना ने एक बयान में कहा कि काराबाग जिले के बहारदारगई क्षेत्र में सुरक्षा बलों और आतंकवादियों के बीच शुक्रवार सुबह  एक सुरक्षा चौकी पर आतंकवादियों ने  हमला कर दिया।
 
सुरक्षा बलों ने इसका करारा जवाब दिया और इसमें नौ आतंकवादियों की मौत हो गई तथा 11 अन्य घायल हो गये। इस दौरान आतंकवादियों का एक वाहन, दो मोटरसाइकिलें और भारी मात्रा में हथियार तथा गोला बारूद नष्ट कर दिया गया। इस घटना के बारे में अभी तक तालिबान की कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »