28 Mar 2024, 22:55:25 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

फिलीपीन में विस्फोट, चार घायल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Sep 7 2019 9:37AM | Updated Date: Sep 7 2019 9:37AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मनीला। दक्षिणी फिलीपीन के प्रांत सुल्तान कुदरत में शनिवार सुबह एक बम विस्फोट में कम से कम चार लोग घायल हो गये। स्थानीय पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया विस्फोट स्थानीय समयानुसार करीब सात बजे सुल्तान कुदरत की प्रांतीय राजधानी इसुलान में राजमार्ग से सटे बाजार के सामने हुआ। इसुलान पुलिस निदेशक जुनई ब्यूनाकोस ने कहा, ‘‘संदिग्ध आईईडी विस्फोटक बाजार के सामने एक मोटरसाइकिल  टर्मिनल पर लगाया गया था। इसके अलावा मीडिया को अन्य कोई विवरण उपलब्ध नहीं कराया गया क्योंकि सरकारी सुरक्षा बल जांच के लिए घटनास्थल पर पहुंच गये हैं।’’    अभी तक किसी भी समूह ने विस्फोट की जिम्मेदारी नहीं ली है।  

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »