29 Mar 2024, 17:20:18 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

पाकिस्तान कश्मीरियों को अकेला नहीं छोड़ेगा: बाजवा

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Sep 6 2019 1:04PM | Updated Date: Sep 6 2019 1:05PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

रावलपिंडी। पाकिस्तान के सेना प्रमुख जनरल कमर जावेद बाजवा ने शुक्रवार को कहा कि पाकिस्तान कश्मीरियों को अकेला नहीं छोड़ेगा और उनके लिए आखिर तक लड़ता रहेगा। बाजवा ने रावलपिंडी में जनरल मुख्यालय में एक समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि पाकिस्तानी सेना अपने अंतिम जवान और आखिरी गोली तक कश्मीरियों के हितों के लिए लड़ती रहेगी। उन्होंने कहा कि कश्मीर पाकिस्तान के लिए बहत महत्वपूर्ण है और वह अपने कश्मीरी भाइयों को कभी नहीं छोड़ सकता।

बाजवा ने अंतरराष्ट्रीय समुदाय से अपनी-अपनी भूमिका निभाने का हिस्सा लेने का आव्हान करते हुए कहा कि पाकिस्तान शांति का संदेशवाहक है और आज उनके देश में शांति का माहौल है। पाकिस्तान ने आतंकवाद से लड़ने के लिए अपनी जिम्मेदारियों को पूरा किया है और अब यह जिम्मेदारी दुनिया के बाकी देशों को निभानी है। सेना प्रमुख ने कहा कि एक शांतिपूर्ण और मजबूत पाकिस्तान हमारा लक्ष्य है और हम लगातार इस ओर आगे बढ़ रहे हैं, उन्होंने कहा, देश के सशस्त्र बलों ने युद्ध और आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में अपना बलिदान देकर मातृभूमि की रक्षा की है।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »