28 Mar 2024, 15:30:07 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

अफगानिस्तान में धमाके, 10 नागरिकों की मौत

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Sep 5 2019 4:10PM | Updated Date: Sep 5 2019 4:10PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

काबुल। अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में गुरुवार को एक वाहन में हुए जोरदार धमाके में 10 नागरिकों की मौत हो गयी जबकि अन्य 42 लोग घायल हो गए। गृह मंत्रालय के प्रवक्ता नसरत रहीमी ने कहा कि धमाका स्थानीय समयानुसार 10 बज कर 10 मिनट पर काबुल के शश डरक इलाके में हुआ जिसमें 10 नागरिकों की मौत हो गयी। धमाके में 12 वाहन भी क्षतिग्रस्त हो गए। आतंकवादी संगठन तालिबान ने हमले की जिम्मेदारी ली है।
 
तालिबान ने एक बयान में कहा कि उनका निशाना राष्ट्रीय निदेशालय का कार्यालय था ताकि ज्यादा से सुरक्षा बल हमले में हताहत हो सकें। उल्लेखनीय है कि काबुल में पिछले कुछ दिनों में यह दूसरा बड़ा हमला है। इससे पहले तालिबान ने सोमवार को ग्रीन विलेज इलाके में विदेशी नागरिकों के एक आवासीय शिविर को निशाना बनाया था जिसमें 19 नागरिकों की मौत हो गयी थी और अन्य 119 लोग भी घायल हो गए थे। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »