19 Apr 2024, 06:06:56 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

अफगानिस्तान में तालिबान और सेना के बीच झड़प, 18 लोगों की मौत

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Sep 5 2019 11:23AM | Updated Date: Sep 5 2019 11:23AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

काबुल। अफगानिस्तान के उरोजगन प्रांत में सेना और तालिबान आतंकवादियों के बीच हुई झड़प में 18 लोगों की मौत हो गई और 10 अन्य घायल हो गए। झड़प के दौरान तालिबान आतंकवादियों ने एक कार बम धमाका भी किया। क्षेत्रीय पुलिस के प्रमुख खिताब खानजरी ने बुधवार को बताया कि तालिबान आतंकवादियों ने सुरक्षाबलों पर हमला कर विस्फोट कर दिया। इस झड़प में 17 आतंकवादी भी मारे गए हैं जबकि सात घायल हुए हैं।
 
इससे पहले अफगानिस्तान में जारी संघर्ष को समाप्त करने के लिए अमेरिका और तालिबान के बीच चल रही शांति वार्ता की नौंवे दौर की बैठक रविवार को समाप्त हो गई। अफगानिस्तान में सुलह के लिए अमेरिका के विशेष प्रतिनिधि जलमाय खलीलजाद के मुताबिक दोनों पक्षों के बीच एक समझौता हुआ है, जिसमें अमेरिका अगले 135 दिनों के भीतर अपने 5,000 सैनिकों को वापस बुलाएगा और कई ठिकानों को बंद कर देगा। श्री खलीलजाद के अफगानिस्तान सरकार के साथ नए समझौते की जानकारी देने के कुछ घंटों के बाद ही काबुल में एक जोरदार धमाका हुआ जिसमें 16 लोगों की मौत हो गई और 119 लोग घायल हो गए। इस हमले की जिम्मेदारी तालिबान ने ली है। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »