23 Apr 2024, 22:55:33 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

ट्रम्प ने दिए रूहानी से मुलाकात के संकेत

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Sep 5 2019 11:19AM | Updated Date: Sep 5 2019 11:20AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

वाशिंगटन। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने इस महीने होने वाली संयुक्त राष्ट्र महासभा की बैठक के दौरान ईरानी राष्ट्रपति हसन रूहानी के साथ मुलाकात के संकेत दिए हैं। ट्रम्प ने बुधवार को कहा कि वह इस मुलाकात की संभावना से इनकार नहीं करते हैं। महासभा की बैठक के दौरान रूहानी के साथ मुलाकात की संभावना के सवाल पर अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा,‘‘ कुछ भी संभव है।’’ इससे पहले अमेरिका ने मंगलवार को ईरान की अंतरिक्ष एजेंसी पर प्रतिबंध लगाने की घोषणा की थी।
 
ट्रम्प ने गत वर्ष मई में ईरान परमाणु समझौते से अपने देश के अलग होने की घोषणा की थी। इसके बाद से ही दोनों देशों के रिश्ते बहुत ही तल्ख हो गये हैं। इस परमाणु समझौते के प्रावधानों को लागू करने को लेकर भी संशय की स्थिति बनी हुई है। उल्लेखनीय है कि वर्ष 2015 में ईरान ने अमेरिका, चीन, रूस, जर्मनी, फ्रांस और ब्रिटेन के साथ एक समझौते पर हस्ताक्षर किए थे। समझौते के तहत ईरान ने उस पर लगे आर्थिक प्रतिबंधों को हटाने के बदले अपने परमाणु कार्यक्रम को सीमित करने पर सहमति जतायी थी। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »